निघासन: मझगई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को ₹3000 नगद बरामद कर पृथ्वी पुरवा चौराहा से किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मझगई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को आज पृथ्वी पुरवा चौराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी आबाद पुत्र हसनैन निवासी गांव पृथ्वी पुरवा के कब्जे से ₹3000 नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।