काको: मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक, मौत से मचा हड़कंप, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के बरांवा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में रविवार शाम 32 वर्षीय चंदन कुमार का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के पत्नी समेत अन्य परिजन दहाड़ मार मार कर रोते बिलखते देखे गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दिया ।