हसनपुर: हसनपुर में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, घर में की तोड़फोड़
मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में घर के गेट पर चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर मृतका के परिजनों मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।