महोबा: डीएवी इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों में आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया डीएम-एसपी ने
Mahoba, Mahoba | Jun 6, 2026 आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज में सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया।