देवरिया: भुजौली कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। मौके से तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। सदर तहसीलदार अलका सिंह भी मौके पर पहुंचीं। मकान में ताला लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।