प्रतापगढ़: कोपा मोड़ के पास पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्जनपदी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गोवध अधिनियम में वांछित अभियुक्त अलाउद्दीन निवासी ग्राम सोनावां थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को कोपा मोड़ से उ0नि0 राजन कुमार बिन्द मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध प्रतापगढ़ सुल्तानपुर जौनपुर आदि जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं काफी समय से आरोपी की पुलिस को तलाश थी। रविवार की शाम 5:00 बजे जेल भेजा गया।