नवरात्रि और दुर्गा उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट, 150 से ज्यादा पंडाल और गरबा आयोजकों को दिए निर्देश
नवरात्रि और दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम, दुर्ग में आयोजित बैठक में 150 से अधिक दुर्गा पंडालों और गरबा आयोजनों के आयोजकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पंडालों की अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्ग को लेकर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार करने तथा एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश भी दिए। आयोजकों को संबंधित SOP वितरित कर सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
#DurgPolice #DurgNews #Navratri2026 #DurgaUtsav #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 10, 2026