बानसूर: रामपुर में 70 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया
Bansur, Alwar | Apr 15, 2026 रामपुर (बानसूर) के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। इसमें करीब 14 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्ण रहीसा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष इसके लिए अलग बजट आवंटित किया है।