रॉबर्ट्सगंज: क्लेक्टरेट में स्टाम्प पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया
सोनभद्र जिले के कलक्ट्रेट सभागार में आज मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इस वर्ष की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सभी टॉप टेन विद्यार्थीयो का हौसला अफजाई किया।