राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत पाटा हेंसल कॉलोनी साई स्थित प्राचीन साक्षी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-शांति