कैराना: सीजेएम कोर्ट ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में एक दोषी को सुनाई सजा, लगाया अर्थदंड
Kairana, Shamli | Aug 12, 2026 वर्ष 2026 में शामली कोतवाली पुलिस ने अनिल निवासी मोहल्ला अटल विहार शामली को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि मामले में सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध होने पर जेल में बिताई अवधि के कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।