अररिया: शहर के जिरो माइल के समीप तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे
Araria, Araria | Apr 30, 2025 बुधवार को सुबह 4 बजे सिवान से मालदा जा रही "राज" ट्रेवल्स की यात्री बस अररिया जिले के जीरो माइल क्षेत्र में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस ने सामने जा रही ट्रक की ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन के परखच्चे उड़ गए।