हनुमानगढ़: होटल संचालक पर जानलेवा हमले और धमकी के आरोप, एफआईआर में त्वरित व निष्पक्ष जांच की मांग
पल्लू पुलिस थाना में दर्ज एक एफआईआर में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर परिवादी पक्ष ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में एसपी से मिले कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की।