अररिया चौकीदार संवर्ग के अनुकंपा मामलों की समीक्षा, 5 आवेदकों के नाम की अनुशंसा
चौकीदार संवर्ग से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को लेकर जिला अनुकंपा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समिति द्वारा प्राप्त कुल 6 आवेदनों एवं संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों एवं निर्धारित मानकों के आधार पर जांच की गई। जांच एवं प्रमाण-पत्रों की समीक्षा के उपरांत कुल 5 अभ्यर्थियों के नाम की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन,अनुमंडल पदाधिकारी अररिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा अररिया उपस्थित थे।
Araria, Araria | Aug 31, 2026