फोरलेन पर मैजिक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर
परसवान पुल के समीप हुआ भीषण हादसा, भवनाथपुर से काम कर गढ़वा लौट रहे थे सभी
रमना। थाना क्षेत्र के गढ़वा-बंशीधर नगर फोरलेन मुख्य सड़क पर परसवान पुल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भवनाथपुर से गढ़वा की ओर लौट रहा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार टकरा गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
#BreakingNews #गढ़वा #रमना
Kanke, Ranchi | Sep 23, 2026