संतकबीरनगर के खलीलाबाद में 10 मई को सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन होगा। जूनियर हाई स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि होंगे। रैली के जरिए पार्टी 2027 चुनाव का संदेश देगी और सामाजिक एकता पर जोर दिया जाएगा।