मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम आचू पावर ग्रिड के पास रोड के किनारे सुभाष बानरा की अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा धारदार हथियार से बार कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। उनके पिता मुकुन्द बानरा के लिखित आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।