अररिया: सीमावर्ती सुरक्षा को लेकर एसएसबी कैंप में हाईलेवल बैठक, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया
Araria, Araria | Oct 23, 2026 अररिया में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से 52वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।