सासनी: मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा
Sasni, Hathras | Oct 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव ठूलई के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।