गोरखपुर: माफिया, मच्छर, इंसेफेलाइटिस नहीं, अब वर्ल्ड क्लास सड़कों से पहचाना जाता है गोरखपुर: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खजांची चौराहा फ्लाईओवर और बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया,इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि जो स्थान कभी माफिया और मच्छरों का केंद्र था, वही आज गोरखपुर को नई पहचान दे रहा है और पर्यटन का बड़ा आकर्षण बन चुका है।