अशोक नगर: अशोकनगर कलेक्ट्रेट में गूंजा वंदे मातरम् राष्ट्रभक्ति के साथ जुलाई माह का पहला कार्य दिवस शुरू
अशोकनगर कलेक्ट्रेट में जुलाई माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुई। बुधवार सुबह 11 बजे अपर कलेक्टर डीएन सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरबी सिन्डोस्कर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।