लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र में प्रतिमा स्टूडियो के समीप मामूली बात पर एक व्यक्ति के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, व्यक्ति हुआ घायल
प्रतिमा स्टूडियो के समीप एक व्यक्ति के साथ स्थानीय लोगों ने ही मामूली बात को लेकर मारपीट की। जिसमें उक्त व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। घायल स्व0 नेपाली साह का पुत्र सन्नी कुमार है। घायल ने बताया कि पास के ही लोगों ने मामूली बात पर मारपीट की है। और बुरी तरह घायल कर दिया। जिसकी जानकारी कवैया पुलिस को भी दे दी गई है।