लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर में स्टॉप डायरिया जिला स्तरीय कार्यक्रम का सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।
सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को स्टॉप डायरिया अभियान 20-24 का सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि यह अभियान हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एक अनुमान के अनुसार राज्य से प्रतिवर्ष लगभग 27 लाख बच्चे डायरिया से पीड़ित होते हैं।