लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक वृत्त को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल वृद्ध की पहचान पुरानी बाजार संतर मुहल्ला के रहने वाले बृहस्पति मांझी के 75 वर्षीय पुत्र सरयुग मांझी के रूप में की गई।