लखीसराय: जिले के किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक दंपति घायल हुआ उपचार।
लखीसराय जिले के कुल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई जमकर मारपीट में एक दंपति बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां घायलों का उपचार किया गया। घायलों की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव निवासी बनारसी पासवान के पुत्र संजीव पासवान और उनकी पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई।