पिछोर: ग्राम फतेहपुर निवासी के कुएं से अज्ञात चोरों ने मोटर चोरी की, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम फतेहपुर निवासी फरियादी ने आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि मेरे कुआं पर रखी मोटर को अज्ञात चोर चोरी कर ले भागे जानकारी के अनुसार बताया है कि जब घर से सुबह कुआं पर गए तब मोटर के तार लगाकर चेक किया तो वहां पर मोटर नहीं पाई गई इसी दौरान फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में मोटर चोरी हो जाने शिकायत दर्ज कराई।