मुसाफिरखाना: जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे लोढियांवा के समीप खाद्य तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा
अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे लोढियांवा के समीप कोलकाता से दिल्ली जा रहा खाद्य तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।चालक व क्लीनर ने कूद कर जान बचाई।टैंकर पलटते ही ग्रामीणों में खाद्य तेल ले जाने की होड़ मच गई।सैकड़ो लीटर खाद्य तेल ग्रामीण उठा ले गए।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दो हाइड्रा की मदद से टैंकर को सीधा करवाया गया है।