Public App Logo
अब आसमान नहीं लेगा जान? पूर्णिया में लग रहा ऐसा Radar जो 3 घंटे पहले बताएगा खतरा! Description: सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार के पूर्णिया में अत्याधुनिक Doppler Weather Radar (DWR) लगाया जा रहा है, जो मौसम के बदलते मिजाज की जानकारी 2 से 3 घंटे पहले देने में सक्षम होगा। इस रडार की मदद से पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया समेत सीमांचल क्षेत्र के लोगों को आंधी, बारिश और वज्रपात की समय रहते चेतावनी मिल सकेगी। मौसम विभाग का दावा है कि इस तकनीक से वज्रपात से होने वाली मौतों में कमी आएगी और किसानों की फसलें भी सुरक्षित रह सकेंगी। इतना ही नहीं, इसका लाभ पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों को भी मिलेगा। आखिर कैसे काम करेगा यह हाईटेक सिस्टम और सीमांचल के लिए यह कितना बड़ा बदलाव साबित होगा? देखिए यह खास रिपोर्ट। #Purnea #DWRRadar #WeatherRadar #Seemanchal #BiharNews #LightningAlert #WeatherUpdate #PurniaNews #Kishanganj #Katihar #Araria #BiharWeather #BreakingNews #Monsoon2026 #FarmersNews #WeatherForecast #Vajrapat #LatestNews #WeeHoursNews #Bihar - Bihar News