मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने सोनाखेड़ी गांव में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय विवाहिता पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनाखेड़ी गांव में कोई विवाहिता हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से रमपुरा निवासी सविता आदिवासी उम्र 30 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।