पातेपुर: पातेपुर के सिमरवारा गांव में फिर पकड़ी गई बिजली चोरी, बाईपास कनेक्शन से विभाग को लगाया जा रहा था चूना
पातेपुर में बिजली विभाग बिजली चोरी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। विभाग का छापा दल ने सिमरवारा गांव में छापेमारी कर बाईपास कनेक्शन से बिजली चोरी करते एक उपभोक्ता को पकड़ लिया। रविवार की शाम 6 बजे कर्मियों ने बताया कि रामसेवक राय द्वारा 0.39 किलोवाट विद्युत भार पर अवैध रूप से बिजली उपयोग किया गया है। इससे विभाग को 21 हजार 252 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।