देवरी: बाजार वार्ड में झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया
Deori, Sagar | Nov 23, 2024 बाजार वार्ड में एक झुग्गी झोपड़ी में रात्रि करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, आग समय लगी जब नारायण पिता तुलसीराम पटेल घर में सो रहा था, आग लगने के बाद वह घबरा कर उठा तब तक झुग्गी आग की लपटों में जल चुकी थी, पड़ोस के लोगों ने बताया कि नारायण पटेल अकेला ही झुग्गी में रहता था ।