देवरी: मुआरखास गांव में खेत में बने कच्चे घर में आग लगने से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कृषि यंत्र जलकर खाक हो गए
Deori, Sagar | Nov 18, 2024 देवरी थाना अंतर्गत ग्राम मुआरख़ास गांव में राजेश पटेल के खेत में बने कच्चे घर में सोमवार सुबह 11:00 अचानक आग लग गई। कच्चा घर होने की वजह से अचानक आग तेजी के साथ फ़ैल गई जिससे घर के अंदर रखा सभी सामान खाक हो गया। इस घटना में घर में रखा रसोई का सामान,हाल ही में राजेश द्वारा बैंक से 65000 निकाल कर एक पेटी में रखे थे, सोने चांदी के जेबरात कृषि यंत्र जल गए।