देवरी: नेशनल हाईवे 44 बिजोरा पुल के पास ट्रक 50 फीट खाई में गिरा, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल
Deori, Sagar | Nov 19, 2024 ट्रक में खड़ी हल्दी की बोरियां भरी हुई थी और नागपुर से कानपुर के लिए जा रहा था। जो मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे नेशनल हाईवे 44 बिजोरा पुल पार करते समय ट्रक चालक को नींद का झोंका आ गया और ट्रक सड़क से उतरकर 50 पर नीचे खाई में गिर गया। ट्रक का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक में भरी हल्दी की बोरियां चारों ओर बिखर गई। ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए है।