टीकमगढ़: ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजना के अंतर्गत नयाखेरा सहित अन्य गाव में किया जा रहा सर्वे कार्य,सामूहिक अंशदान जैसी गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन
बान सुजारा ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजना के अंतर्गत नयाखेरा नैगुवा सहित अन्य ग्रामों का सर्वे कार्य, घरों की नंबरिंग, समस्त ग्रामों की सॉफ्ट डाटा एंट्री, ग्रामीणों के आधार कार्ड कलेक्शन, व्हीडब्ल्यूएससी समिति का स्टैट बैंक ऑफ इंडिया टीकमगढ़ में बैंक खाता खुलवाना, और ग्राम से सामूहिक अंशदान जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।सर्वे कार्य को पूर्ण करने हेतु सभी ग्रामों में घर घर जा कर परिवारों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही ऑफिस में सॉफ्ट डाटा एंट्री का भी कार्य किया जा रहा है।