बंजरिया: पँचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में ग्रामीणों ने शनिवार को बांध निर्माण कार्य रोका, सदर एसडीएम ने वार्ता कर शुरू कराई
पँचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में शनिवार को ग्रामीणों ने बांध निर्माण कार्य को रोक दिया,सदर एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर शुरू करवाया। सदर एसडीएम निशांत सिहारा ने बताया कि ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों को भूअर्जन विभाग से सम्पर्क करने का निर्देश दिया। बता दे कि ग्रामीण जिनका बांध घर पड़ गया,वे सभी ग्रामीण आवास के लिए भूमि व घट के मुआबजा की मांग कर रहे थे।