छपरा: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ के सारण जिलाध्यक्ष शिक्षा मंत्री से मिले, प्रेस विज्ञप्ति में दी जानकारी
Chapra, Saran | May 23, 2026 जिले के परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सारण के जिलाध्यक्ष समरेन्दर बहादुर सिंह ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से पटना में मुलाकात की। शनिवार की दोपहर 12 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षकों की कुछ मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की गयी और ज्ञापन सौंपा गया।