सूरजगढ़: रामपुर गांव से पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्करों को किया गिरफ्तार
सूरजगढ़ा पुलिस ने रामपुर गांव में ग्रामीण सड़क से 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 4 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले 2 व्यक्ति रोहित कुमार एवं राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया.