भोरे: भोरे में हुए गोली कांड मामले में अपराधियों के बहुत करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा उद्वेदन, एसपी ने दी जानकारी
थाना क्षेत्र के खजुरहा में गत शुक्रवार को अपनी स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे एक शख्स को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। जिसमें वे घायल हो गए थे। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। पुलिस अपराधियों के बहुत करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का उद्वेदन कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी SP ने दी।