*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 जिला जज के फैसले के बाद कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर!!*
*👉🏾👉🏾छह बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात!!*
_सहारनपुर। जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद आज सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुबह सवेरे छह बुलडोजरों की मदद से मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।मामला कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताए जाने से जुड़ा है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च 2025 में शिकायत कर आरोप लगाया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है। शिकायत में परिसर के व्यावसायिक उपयोग का भी आरोप लगाया गया था और इसे कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था।बताया गया कि यह मामला करीब डेढ़ वर्ष से सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन था। जुलाई 2026 में सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मस्जिद को अवैध माना था। इसके बाद मामले में जिला जज न्यायालय में भी सुनवाई हुई। तीन दिन पहले दिए गए आदेश में जिला जज न्यायालय ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना।जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद शनिवार यानि आज सुबह प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई को लेकर शुक्रवार रात से ही इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल रही थीं। इसी दौरान कुछ पार्षदों और सांसद इमरान मसूद की ओर से भी इंटरनेट मीडिया पर बयान सामने आए।स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। शहर के संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके!! प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें!!_
#Saharanpurmp #BreakingNews #highlightseveryone #thesaharanpurvoice #NewsUpdate