फुल्लीडूमर: खेसर के विश्वकर्मा टोला भूतनाथ में तेरात्र अखंड रामधुन, रासलीला-रामलीला के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
प्रखंड के खेसर विश्वकर्माटोला स्थित भूतनाथ प्रांगण में तेरात्र रामधुन एवं रामलीला-रासलीला कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूरे विश्वकर्मा टोला द्वारा आयोजित इस शोभा यात्रा में समाज के सैकडों श्रद्धालुमहिलाओं,युवतियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जहां बजे-गाजे श्रीराम के नारे के जयकारे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।