पटियाली: हरचंडी नगला में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम हरचंडी नगला में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर बैंड-बाजों की धुन पर पूरे गांव में भ्रमण किया,पूरा मामला आज रविवार समय करीब 3 बजे का है।