अशोक नगर: विदिशा रोड टोल टैक्स के पास बालाजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
अशोकनगर विदिशा रोड टोल टैक्स के पास बालाजी बस चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो युवक एवं एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर मगरदा निवासी रोहित पुत्र मनोज जैन उम्र का 31 वर्ष एवं अंजलि पति रोहित जैन उम्र 28 वर्ष और सिद्धार्थ पुत्र अशोक जैन निवासी माता मंदिर अशोकनगर रविवार को दोपहर 1 बजे अशोकनगर से मुंगावली जा रहे थे।