पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने मंडई डीह से शराब मामले में दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पातेपुर पुलिस ने शराब के एक मामले में मंडई डीह गांव से दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब जेल भेज दिया। देर रात पातेपुर SHO रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंडई डीह गांव निवासी बिट्टू कुमार एवं राजू पासवान को जेल भेज दिया गया है। दोनों के विरुद्ध बीते माह 27 लीटर शराब बरामदगी मामले में कांड दर्ज की गई थी। जिसके बाद से दोनों फरार थे।