भीलवाड़ा: महंगाई, पेयजल और बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने किया हल्लाबोल, कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाली विरोध रैली
बढ़ती महंगाई, पेयजल संकट,अघोषित बिजली कटौती और बेरोजगारी सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार तक आमजन की समस्याएं पहुंचाने की मांग