चांदवा: रेल प्रबंधन की पहल से परिजनों से मिली पांच वर्षीय बच्ची,सोशल मीडिया बना मददगार
टोरी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली पांच वर्षीय बच्ची को रेल प्रबंधन की पहल से उसके परिजनों से शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मिला दिया।बच्ची के सकुशल अपने परिवार तक पहुंचने से परिजनों ने राहत की सांस ली।