गोरखपुर: सिपाही भर्ती परीक्षा में अंडरवियर में छिपाकर मोबाइल ले गया परीक्षार्थी, परीक्षा कक्ष में पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कड़ी जांच और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। हालांकि उसकी यह कोशिश ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी और परीक्षा के दौरान ही वह पकड़ा गया। मामला गोरखपुर के नीना थापा स्कूल परीक्ष