महेश्वर: मंडलेश्वर के वार्ड नंबर 8 में स्वास्थ्य दल ने किया सर्वे, 8 घरों में मिले 15 मरीज
नगर मंडलेश्वर के वार्ड 8 पटलारा मोहल्ले में सोमवार को गंदा पानी सप्लाई होने के बाद पेट दर्द और अन्य समस्या होने के बाद हड़कंप मच गया था। नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले में जा कर वस्तुस्थिति भी देखी थी।