आलापुर: अम्बेडकरनगर में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 50 बाबा साहेब की प्रतिमाओं का कायाकल्प
अम्बेडकरनगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की शुरूआत की। योजना के तहत कुल 50 आंबेडकर प्रतिमाओं के परिसरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद और जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने राष्ट्रधर्म और संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। जिलाधिकारी ने कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।