गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने चोरी के 3 मोबाइल फोन के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के 3 मोबाइल फोन के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 बी के दिल्ली छोर पर एक संदिग्ध अवस्था में नजर आया।संदेह होने पर रोककर पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम धीरज कुमार बताया है।