बक्सर: जिले में 22 सितंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, सदर स्थित PHC में प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू
Buxar, Buxar | Sep 5, 2024 पोलियो मुक्त अभियान की सफलता को लेकर जिले में एक बार फिर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर बक्सर स्थित सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 22 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी।